City Post Live
NEWS 24x7

रामकुमार का दावा- भाजपा को मिल रहा जनजातीय समाज का समर्थन

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

रामकुमार का दावा- भाजपा को मिल रहा जनजातीय समाज का समर्थन

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पाहन ने कहा कि राज्य के जनजातीय समुदाय में भाजपा के प्रति भरोसा बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में जनजातीय समाज का समर्थन भाजपा को मिलेगा। पाहन ने बुधवार को कहा कि राज्य में पहली बार आदिवासी नेतृत्व को सम्मान राशि देने की पहल रघुवर सरकार ने की है। इसके तहत मानकी को 13000, मुंडा और ग्राम पाहन  को 2000 एवं डाकुआ, परगनैत, जोगमांझी आदि को 1000 रुपये की सम्मान राशि प्रतिमाह दी जा रही है। झारखंड में पहाड़िया बटालियन का गठन किया गया। पहली बार शहीद ग्राम योजना के तहत शहीदों के गांव में 1125 घर बन रहे हैं। सात जिलों के तहत 20 गांव में चल रहे निर्माण कार्य के तहत 490 घर का निर्माण पूरा हो चुका है। शहीदों के गांव को आदर्श गांव के तहत विकसित किया जा रहा है। रांची स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल को संग्रहालय के रूप में विकसित किया जा रहा है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.