City Post Live
NEWS 24x7

राहुल गांधी लाइवः केन्द्र में सरकार बनी तो पीयू को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

राहुल गांधी लाइवः केन्द्र में सरकार बनी तो पीयू को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा

सिटी पोस्ट लाइवः  पटना के गांधी मैदान में आयोजित कांग्रेस के जन आकांक्षा रैली को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित कर रहे हैं। रैली के मंच से राहुल गांधी ने बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलेगा। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी उल्टी सीधी बात करते हैं, उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी के लिए क्या किया। दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था बिहार के रोजगारों को कितना वायदा किया। मैं झूठ नहीं बोलता। कांग्रेस पार्टी की सरकार दिल्ली में बनी तो पटना यूनिवर्सिटी को संेट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलेगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नालंदा यूनिवर्सिटी और पटना यूनिवर्सिटी पूरी दुनिया में मशहूर है। बिहार बेरोजगारी का केन्द्र है। बिहार का युवा पूरे देश में चक्कर काटता है।

बिहार एक बार फिर शिक्षा का केन्द्र बन सकता है। एक समय बिहार का किसान देश को कुल खपत की 27 प्रतिशत चीनी देता था आज मात्र 2 प्रतिशत देता है। किसानों का पैसा नीरव मोदी और अनिल अंबानी को दे दिया। मध्य प्रदेश, छतीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों को साफ कहा है कि दूसरी हरित क्रांति छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हागी। बिहार में भी हरित क्रांति होनी चाहिए। 2 दिन में किसानों का कर्जा माफ कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बैकफूट पर नहीं फ्रंटफुट पर ख्ेालती है और फ्रंटफुट पर हीं खेलती है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.