City Post Live
NEWS 24x7

महागठबंधन के महाबवाल से नाराज हैं राहुल गांधी! बिहार के नेताओं के साथ दिल्ली में कर रहे बैैठक

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

महागठबंधन के महाबवाल से नाराज हैं राहुल गांधी! बिहार के नेताओं के साथ दिल्ली में कर रहे बैैठक

सिटी पोस्ट लाइवः महागठबंधन की महालड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कई सीटों पर पेेंच अब भी फंसा हुआ है खासकर दरभंगा सीट जिसे कांग्रेस के खाते मेें जाना तय था उस सीट पर राजद ने अपनी दावेदारी ठोक दी। बताया जाता है कि राजद-कांग्रेस के बीच तल्खी बहुत बढ़ गयी है और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजद से नाराज हैं। बिहार में विपक्षी महागठबंधन की एकता खतरे में पड़ती दिख रही है। महागठबंधन में सीटों को लेकर राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) व कांग्रेस आमने-सामने हो गए हैं।

इसके बाद आज पार्टी सुप्रीमो राहुल गांधी के साथ प्रमुख नेताओं की अहम बैठक हो रही है। संभव है कि विवाद को देखते हुए पार्टी कोई बड़ा फैसला ले। तनाव को देखते हुए आज कांग्रेस में होने वाली शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की ज्‍वाइनिंग तथा कांग्रेस की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस भी स्‍थगित कर दी गई है। महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारा के बावजदू कई सीटों पर अभी भी जिच बरकरार है। कांग्रेस के कोटे की सुपौल सीट पर पप्‍पू यादव की पत्‍नी रंजीत रंजन को प्रत्‍याशी बनाए जाने पर राजद को आपत्ति है। राजद मधेपुरा से शरद यादव को अपने टिकट पर चुनाव लड़ा रहा है। लेकिन जन अधिकर पार्टी के संरक्षक पप्‍पू यादव ने भी इसी सीट पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसके बाद राजद ने पप्पू यादव की पत्‍नी रंजीता रंजन के खिलाफ सुपौल सीट पर उम्‍मीदवार देने की धमकी दी है।

रंजीत रंजन सुपौल से कांग्रेस की उम्‍मीदवार हैं। उधर, कांग्रेस कीर्ति आजाद के लिए दरभंगा सीट चाहती है, जबकि राजद इसे देना नहीं चाहता। बताया जा रहा है कि इस विवाद के मद्देजनर कीर्ति आजाद ने वेणुगोपाल से मुलाकत की है। उधर, रंजीत रंजन ने भी अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है। सीट शेयरिंग में किचकिच के बीच कांग्रेस के भीतर भी कलह तेज है।

औरंगाबाद सीट से निखिल कुमार को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज कार्यकर्ता हाल ही में प्रदेश कार्यालय में अपने ही नेताओं के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे बुलंद कर चुक हैं। अब प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने रालोसपा कोटे की काराकाट सीट से अपनी दावेदारी ठोक दी है। उन्‍होंने कहा है कि पार्टी को औरंगाबाद सीट नहीं मिलती है तो काराकाट मिलनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है इसका बड़ा परिणाम होगा। .

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.