City Post Live
NEWS 24x7

40 स्टार प्रचारकों में शामिल राबड़ी, तेजस्वी, तेजप्रताप और मीसा भारती करेंगी चुनाव प्रचार

स्टार प्रचारकों में शरद यादव, रघुवंश प्रसाद सिंह, अब्दुल बारी सिद्दिकी

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

40 स्टार प्रचारकों में शामिल राबड़ी, तेजस्वी, तेजप्रताप और मीसा भारती करेंगी चुनाव प्रचार
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इसमें बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के अलावा उनके बेटे पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव और उनकी बेटी मीसा भारती के नाम शामिल हैं। राजद की सूची में राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, मीसा भारती, शरद यादव, रघुवंश प्रसाद सिंह, कमर आलम, अब्दुल बारी सिद्दिकी, कांति सिंह, रामदेव यादव, स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, विजय प्रकाश, ललित कुमार यादव, रवींद्र सिंह, अख्तरूल इस्लाम साहीन, शिवचंद्र राम, भाई वीरेंद्र, सर्वजीत कुमार, रामचंद्र पूर्वे, उदय नारायण चौधरी, कारी सोहेब, रमई राम, समता देवी, सुरेंद्र प्रसाद यादव, तनवीर हसन, जयप्रकाश नारायण यादव, भोला यादव, मनोज कुमार झा, आलोक कुमार मेहता, अभय कुमार सिंह, शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल, संजय कुमार सिंह यादव, अनिल कुमार यादव, सुभाष प्रसाद यादव, सुरेंद्र पासवान, सत्यानंद भोक्ता, घुरन राम, अताउर रहमान सिद्दिकी, अनिल यादव और अवधेश कुमार पाल शामिल हैं।
झामुमो और कांग्रेस नेताओं के साथ मंच साझा करेंगे तेजस्वीः अभय सिंह
राजद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि गठबंधन के तहत झामुमो को 43, कांग्रेस को 31 और राजद को 7 विधानसभा सीट मिली है।  तेजस्वी यादव झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर झामुमो और कांग्रेस नेताओं के साथ मंच साझा करेंगे। उन्होंने बताया कि जिन सात विधानसभा सीटों पर राजद चुनाव लड़ रहा है उनमें छतरपुर, हुसैनाबाद, चतरा, बरकट्ठा, कोडरमा, देवघर और  गोड्डा शामिल हैं। इन सात सीटों में पांच उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। छतरपुर से विजय राम, हुसैनाबाद से संजय सिंह यादव, चतरा से सत्यानंद भोक्ता, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव और देवघर से सुरेश पासवान  को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
30 नवंबर को होना है पहले चरण का चुनाव
झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान पहले चरण में 13 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान होगा। इनमें चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, लातेहार, मनिका, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भावनाथपुर शामिल हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.