City Post Live
NEWS 24x7

प्रतुल ने कहा कि गठबंधन और विपक्ष के नेताओं को जनता के हित से कोई लेना-देना नहीं

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

प्रतुल ने कहा कि गठबंधन और विपक्ष के नेताओं को जनता के हित से कोई लेना-देना नहीं
सिटी पोस्ट लाइव, रांची : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने विपक्षी गठबंधन की घोषणा पर पलटवार करते हुए इसे झारखंड विरोधी शक्तियों का गठजोड़ बताया। उन्होंने कहा कि इसमें वही पार्टियां शामिल हैं जिनमें वंशवाद चरम पर है। प्रतुल ने गुरुवार को कहा कि इस गठबंधन में शामिल कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व जेल और बेल के चक्कर में फंसा है तो झारखंड को सेल कर देने वाला झारखंड मुक्ति मोर्चा और अंतिम तक ब्लैकमेल करने वाला राजद भी मौजूद है। प्रतुल ने कहा कि इस गठजोड़ को अब महागठबंधन की भी संज्ञा नहीं दी जा सकती क्योंकि झाविमो, सीपीआई और सीपीएम ने इनसे पहले ही किनारा कर लिया। प्रतुल ने कहा कि गठबंधन में शामिल कॉन्ग्रेस ने झारखंड आंदोलन को अनेकों बार खरीदा है तो झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झारखंड आंदोलन को अनेकों बार बेचा है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से ज्यादा बड़ा अलग राज्य का विरोधी कोई दूसरा नहीं था। उन्होंने तो अपनी लाश पर झारखंड बनने की बात कही थी। यह पूरे तरीके से झारखंड विरोधी शक्तियों का नापाक गठबंधन है। प्रतुल ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी इसी तरीके से बिना नीति सिद्धांत का गठबंधन बना था और जनता ने उसे निकास द्वार दिखा दिया था। इसबार जनता फिर से ऐसे गठबंधन को रिजेक्ट करेगी। प्रतुल ने कहा कि गठबंधन और विपक्ष के नेताओं को जनता के हित से कोई लेना-देना नहीं। उनके लिए व्यक्तिगत आकांक्षा ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसका साफ उदाहरण है कि दर्जनों बार एक साथ चुनाव लड़ने की बात कहने के बावजूद हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने सीटों के मुद्दे पर साथ छोड़ दिया। प्रेस वार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.