City Post Live
NEWS 24x7

नागरिकता संशोधन बिल पर अनिल कुमार ने किया प्रशांत किशोर का समर्थन

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

नागरिकता संशोधन बिल पर अनिल कुमार ने किया प्रशांत किशोर का समर्थन

सिटी पोस्ट लाइव : जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्‍होंने नागरिकता संशोधन बिल का विरोध किया है। अनिल कुमार ने कहा कि जदयू को अपने राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष के सुझाव पर विचार करना चाहिए। बता दें कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा सोमवार को लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पास हो गया। इसका समर्थन जदयू ने भी किया, जिसके बाद जदयू में दो फाड़ हो गया है। खुद जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने इस बिल का विरोध करते हुए नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

यही वजह है कि जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने प्रशांत किशोर के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर के सुझाव बिल्कुल सही बताया। उन्होंने कहा कि हम प्रशांत किशोर के बयान का समर्थन करते हैं, क्योंकि हमारी जनतांत्रिक विकास पार्टी नागरिकता संशोधन बिल ( सिटीजन ऐमेडमेड बील #CAB) का विरोध करती है।

जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा है कि सिटिजन अमेंडमेंट बिल का जदयू ने समर्थन किया है जो बेहद निराशाजनक है। सिटिजन अमेंडमेंट बिल धर्म के आधार पर नागरिकता के अधिकार में भेदभाव वाला बिल है। इसके बावजूद जनता दल यूनाइटेड ने इसका समर्थन किया, जो शर्मनाक है। उन्‍होंने भाजपा – एनडीए के फैसले के खिलाफ जाते हुए कहा कि सिटिजन अमेंडमेंट बिल का समर्थन उनकी पार्टी के संविधान और भारत के संविधान से मेल नहीं खाता।

अनिल कुमार ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड के संविधान में भी पहले पेज के अंदर तीन बार धर्मनिरपेक्ष शब्द का इस्तेमाल किया गया है और पार्टी के नेतृत्व को गांधीवादी आदर्शों द्वारा निर्देशित बताया गया है। बावजूद इसके जदयू ने सिटिजन अमेंडमेंट बिल का समर्थन किया है। सिटीजन ऐमेडमेड बील #CAB के खिलाफ जनतांत्रिक विकास पार्टी राज्य व्यापी आंदोलन करेगी।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.