City Post Live
NEWS 24x7

प्रभात भुईंया और नीलम देवी झाविमो छोड़कर भाजपा में शामिल

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

प्रभात भुईंया और नीलम देवी झाविमो छोड़कर भाजपा में शामिल

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: लोकसभा चुनाव के पहले झारखंड विकास मोर्चा को तगड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पलामू और चतरा संसदीय सीट से वर्ष 2009 और 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ चुके पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं ने आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से त्यागपत्र देते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा, महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश, उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा और आदित्य साहु की उपस्थिति में झारखंड विकास मोर्चा की केंद्रीय उपाध्यक्ष रही नीलम देवी और झाविमो अनुसूचित जाति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात भुईंया ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में झाविमो छोड़ कर आने वाले प्रभात भुईंया और नीलम देवी के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक दल भाजपा के देश भर में 11 करोड़ से अधिक कार्यकर्त्ता है और झारखं डमें 23 लाख से अधिक कार्यकर्त्ता है। उन्होंने कहा कि देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है, इसी क्रम में झारखंड में भी विभिन्न दलों के नेता-कार्यकर्त्ता पार्टी में शामिल हो रहे है। उन्होंने यह भी साफ किया गया कि आज भाजपा में शामिल हो रहे नेताओं को कोई आश्वासन नहीं दिया गया है और वे कार्यकर्त्ता के रूप में पार्टी में शामिल हो रहे है। भाजपा में शामिल होने वाली नीलम देवी और प्रभात कुमार ने कहा कि पुलवामा घटना के बाद सर्जिकल स्ट्राइक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित हो कर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि वे एक साधारण कार्यकर्त्ता के रूप में पार्टी की मजबूती के लिए काम करते रहेंगे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.