City Post Live
NEWS 24x7

पीएम मोदी की 25 नवंबर को मेदिनीनगर और गुमला में चुनावी सभा

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

पीएम मोदी की 25 नवंबर को मेदिनीनगर और गुमला में चुनावी सभा

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पलामू जिला के मेदिनीनगर और गुमला पहुंचेंगे, जहां अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनकी सभा सुबह 10 बजे पलामू और दोपहर 12 बजे गुमला में होगी। पीएम की चुनावी सभा को लेकर जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी ओम माथुर मेदिनीनगर और गुमला की चुनाव सभा की तैयारियों पर स्वयं नजर रख रहे हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली चुनावी रैली होगी। झारखंड विधानसभा का चुनाव पांच चरणों में हो रहा है। पहले चरण में 30 नवंबर को 13 विधानसभा सीटों पर मतदान है।

झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों की फौज उतार दी है। अबतक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के कार्यकारी अध्य़क्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी के अलावा भोजपुरी के सुपर स्टार व भाजपा सांसद रविकिशन की सभा हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा का चुनाव पांच चरणों में है। पहले चरण में 13 सीटों पर 30 ऩवंबर को वोटिंग होगी। इसके अलावा दूसरे चरण में 7 दिसंबर को 20, तीसरे चरण में 12 दिसंबर को 17, चौथे चरण में 16 दिसंबर 15 तथा पांचवें व अंतिम चरण में 20 दिसंबर 16 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

गया से मेदिनीनगर आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को सेना के विशेष विमान से बिहार के गया आएंगे। वहां से चुनावी सभा को संबोधित करने झारखंड के मेदिनीनगर आएंगे। जानकारी के अनुसार, पीएम के आगमन को लेकर दो दिनों पहले 22 नवंबर को गया एयरपोर्ट पर एडवांस सिक्योरिटी लाइजन की बैठक भी हुई थी। इसमें एयर चेकअप और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई थी। हवाई अड्डा क्षेत्र में कोई भी लॉन्ग रेंज शस्त्र नहीं रहेगा। पीएम के आने के पहले चॉपर से एयर चेक किया जाएगा।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.