City Post Live
NEWS 24x7

नीति एवं सिद्धांत से जोड़कर लोगों को सदस्य बनाया जाएगा : रामचंद्र चंद्रवंशी

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

नीति एवं सिद्धांत से जोड़कर लोगों को सदस्य बनाया जाएगा : रामचंद्र चंद्रवंशी
सिटी पोस्ट लाइव, मेदिनीनगर: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है। संगठन के संस्थापकों में से एक श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के जन्मदिवस पर पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत गर्व की बात है। स्वास्थ्य मंत्री शनिवार को बिश्रामपुर के ग्रामीण एवं नगर परिषद क्षेत्र में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में 20 – 25 हजार नए सदस्य बनाए जायेंगे। पार्टी की नीति एवं सिद्धांत से जोड़कर सभी लोगों को सदस्य बनाया जाएगा। प्रत्येक बूथों पर 50 से ज्यादा नए सदस्य बनाए जाएंगे। युवाओं और महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ा जाएगा।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.