City Post Live
NEWS 24x7

दुमका और बेरमो की जनता भाजपा के झांसे में नहीं आने वाली है : झामुमो

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कहा है कि दुमका और बेरमो की जनता अब भाजपा के झांसे में आने वाली नहीं है। झामुमो के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि बेरमो और दुमका की जनता ने कई बार भाजपा को देखा है। वहां की जनता ने यह निर्णय लिया है कि उनका भविष्य झामुमो में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि दुमका और बेरमो उपचुनाव 03 नवम्बर को है। उन्होंने कहा कि भाजपा के बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि दुमका और बेरमो की जनता क्या करने वाली है। हम भी जानते हैं कि कल क्या होने वाला है। अब दुमका और बेरमो की जनता भाजपा के झांसे में कभी नहीं आएगी। भट्टाचार्य ने कहा कि बाबूलाल मरांडी को भाजपा से ज्यादा हमारी चिंता है। हमारे नेता कहां हैं और कहां कहां प्रचार किये, यह वह पूछ रहे हैं।
इस पर उनका ज्यादा ध्यान रहा है। बाबूलाल इतने हताश है कि वह बार-बार पूछ रहे हैं कि झामुमो नेता स्टीफन मरांडी, सीता सोरेन, नलिन सोरेन कहां है। लेकिन उन्हें यह चिंता कभी नहीं रहा कि अर्जुन मुंडा कब और कहां-कहां रहे। वह कहां-कहां घूमे। उन्होंने कहा कि अगर लोगों के बीच भ्रम फैलाना ही उद्देश्य है तो फैलाते रहिये। अब कोई दिग्भ्रमित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दुमका कि भाजपा उम्मीदवार लुईस मरांडी वहां की बेटी और बहू है तो इससे कौन इनकार कर रहा है। मरांडी कहते हैं कि वह किसी पर व्यक्तिगत हमला नहीं करते हैं। लेकिन आज वह केवल सोरेन परिवार को छोड़कर एक बात भी नहीं कर रहे हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.