City Post Live
NEWS 24x7

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा झारखंड में स्टार प्रचारक नहीं

कांग्रेस पार्टी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा झारखंड में स्टार प्रचारक नहीं

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस पार्टी ने आज गुरुवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इस सूची में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया और राहुल गांधी समेत पार्टी के दिग्गज नेताओं के नाम हैं, लेकिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम गायब है। इस मामले में झारखंड कांग्रेस के दिग्गज कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। कांग्रेस की जारी सूची में सोनिया गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, गुलाम नबी आजाद, रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, तारिक अनवर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, टीएस सिंहदेव, तम्रद्वाज साहू, मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला, जतीन प्रसाद, धीरज साहू, फुरकान अंसारी, सुबोधकांत सहाय, शिवकुमार दाहारिया, सुष्मिता देवी, झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह, मैनुल हक, उमंग सिंघार, सलीम अहमद, झारखंड के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, इरफान अंसारी, संजय लाल पासवान, आलोक दुबे, रविंद्र सिंह, ज्योति मथारु, अजय शर्मा, जयवीर शेरगिल, अनिल शर्मा, निखिल कुमार, मदन मोहन झा, सरफराज अहमद और शमशेर आलम के नाम शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा का चुनाव पांच चरणों में है। पहले चरण में 13 सीटों पर 30 ऩवंबर को वोटिंग होगी। इसके अलावा दूसरे चरण में 7 दिसंबर को 20, तीसरे चरण में 12 दिसंबर को 17, चौथे चरण में 16 दिसंबर 15 तथा पांचवें व अंतिम चरण में 20 दिसंबर 16 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

30 नवंबर को है पहले चरण का चुनाव

झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान पहले चरण में 30 नवंबर को 13 सीटों पर मतदान होगा। इनमें चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, लातेहार, मनिका, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भावनाथपुर शामिल हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.