City Post Live
NEWS 24x7

दिल्ली में सम्पन्न हुआ रालोसपा का सांगठनिक चुनाव, उपेन्द्र कुशवाहा तीसरी बार अध्यक्ष चुने गये

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

दिल्ली में सम्पन्न हुआ रालोसपा का सांगठनिक चुनाव, उपेन्द्र कुशवाहा तीसरी बार अध्यक्ष चुने गये

सिटी पोस्ट लाइवः उपेन्द्र कुशवाहा तीसरी बार रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिये गये हैें। आज दिल्ली में पार्टी का सांगठनिक चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें पार्टी ने निर्विरोध रूप से उन्हें अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया है। उपेन्द्र कुशवाहा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की खुशी को सोशल मीडिया पर व्यक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने प्रसन्ना जाहिर करते हुए अपने समर्थकों के प्रति आभार जताया है।

कुशवाहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया है….मुझे @RLSPIndia के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप फिर से जिम्मवारी सौंपने के लिए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के सभी समर्पित साथियों को हार्दिक धन्यवाद।बता दें पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का तीसरी बार रालोसपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पहले से ही तय था। राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए एक मात्र उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा ने नामांकन दाखिल किया था। जिसके बाद रविवार को दिल्ली में हुए चुनाव के दौरान उन्हें निर्विरोध रुप से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.