City Post Live
NEWS 24x7

बढ़ती महंगाई के खिलाफ विपक्ष का आक्रोश बढ़ा, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : बेगूसराय में पेट्रोल डीजल रसोई गैस में मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम ऑफिस पर विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी ऑफिस से ठेला पर बाइक बांधकर जुलूस निकालकर डीएम ऑफिस पहुंच प्रदर्शन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीएम ऑफिस के पास सड़क पर बैठकर महिला और पुरुष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई कम करने की केंद्र सरकार से अपील करते हुए नारेबाजी की। महिला प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण ने कहा कि महंगाई आज चरम पर है लेकिन केंद्र सरकार से रोकने में विफल है इसलिए आज कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर महंगाई कम करने की मांग कर रही है।

महंगाई से कांग्रेसी नहीं पूरा देश परेशान है यह सिर्फ कांग्रेस का आंदोलन नहीं है हम लोग भी इसमें शामिल हैं जिस तरह से महंगाई बढ़ी है उससे सभी परेशान हैं। अमिता भूषण ने कहा कि एक और महंगाई बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर वैक्सीन की कमी की शिकायत हर जगह से मिल रही है। सरकार हर मामले में पूरी तरह से विफल है, जब तक महंगाई कम नहीं होगी तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करते रहेंगे।

                                                                                                                                         बेगूसराय से सुमित  की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.