City Post Live
NEWS 24x7

विपक्ष ने किसानों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया : प्रतुल शाहदेव

रघुवर सरकार ने अन्नदाताओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

विपक्ष ने किसानों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया : प्रतुल शाहदेव
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की रघुवर सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़ा कार्य किया है। जबकि विपक्ष ने आजादी के बाद से अबतक सिर्फ किसानों के नाम पर राजनीति की। केंद्र और राज्य से मिलने वाली राशि से किसान आत्मनिर्भर होंगे और खेती करने के लिए वे महाजनों के चंगुल में नही फंसेंगे। प्रतुल ने कहा कि आज़ादी के बाद से कांग्रेस की सरकारों की उपेक्षा के कारण किसान कर्ज़दार बने और आत्महत्या तक को मजबूर हुए। 2014 के बाद किसानों की समृद्धि के लिए पहल की गई। 10 अगस्त 2019 को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत 13 लाख 60 हजार किसानों को 482 करोड़ की राशि उनके खाते में हस्तांतरित की गई थी। आज फिर रघुवर सरकार ने योजना से छूटे हुए 11 लाख 51 हजार 137 किसानों के खाते में 452 करोड़ की राशि हस्तांतरित की। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार दीपावली से पूर्व दूसरी किस्त का 25% राज्य के किसानों को ट्रांसफर करा देगी और इसी वर्ष तीसरी क़िस्त का भी ट्रांसफर होगा। इस वर्ष के अंत से पूर्व राज्य के 35 लाख किसानों के खाते में राज्य सरकार 3 हजार करोड़ रुपए उनको खेती करने के संसाधन जुटाने के लिए प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना मुख्यमंत्री रघुवर दास के किसानों के उत्थान के प्रति उनकी दूरदर्शी सोच को स्पष्ट दिखाता है। इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ झारखंड के आदिवासी मूलवासियों को मिलेगा। राज्य सरकार इन समूहों के विकास के लिए कटिबद्ध है। प्रतुल ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने किसानों को सिर्फ वोट बैंक बना कर रखा था, लेकिन रघुवर सरकार ने इन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ऐतिहासिक पहल की है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.