City Post Live
NEWS 24x7

अब नीतीश के अधिकारियों को हड़का रहे हैं गिरिराज सिंह-‘आप बड़े लोग हैं बाढ़ में कैसे निकलेंगे’

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

अब नीतीश के अधिकारियों को हड़का रहे हैं गिरिराज सिंह-‘आप बड़े लोग हैं बाढ़ में कैसे निकलेंगे’

सिटी पोस्ट लाइवः बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बाढ़ के बहाने अब नीतीश कुमार पर हमला तेज कर दिया है। गिरिराज सिंह ताबड़तोड़ ट्वीट कर रहे हैं, वीडियो जारी कर रहे हैं और यह बता रहे हैं कि बेगूसराय बाढ़ से बेहाल है लेकिन सरकार और उसके अधिकारियों का रवैया उदासीन है। गिरिराज सिंह ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें वे किसी अधिकारी को फोन पर बाढ़ को लेकर खाने पीने और मवेशियों के चारे की व्यवस्था करने को कह रहे हैं। इस वीडियो में वे उस अधिकारी पर तंज कसते भी दिख रहे हैं।

उन्होंने फोन पर अधिकारी से कहा कि आप बड़े लोग हैं कैसे बाहर निकलेंगे। हमने तो वोट लिया है इसलिए हमें तो आना पड़ेगा। वीडियो के साथ उन्होंने यह भी लिखा है कि-‘ दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है बेगूसराय के बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का..बाढ़ पीड़ित क्षेत्र से अधिकारी नदारद है ….सबको फोन करके बुलाना पड़ रहा है..ये रवैया नही चलेगा। आपको बता दें कि गिरिराज सिंह इन दिनों लगातार बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। हाल में एनआरसी से शुरू हुआ उनका हमला अब तक जारी है। वे लगातार संकेत दे रहे हैं कि उनके तेवर अब बदलने वाले नहीं है सीएम नीतीश कुमार पर उनका आक्रमण जारी रहेगा।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.