City Post Live
NEWS 24x7

आज है नीतीश कुमार का जन्मदिन, तेजस्वी ने भी दी बधाई

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

आज है नीतीश कुमार का जन्मदिन, तेजस्वी ने भी दी बधाई

सिटी पोस्ट लाइवः बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सोशल मीडिया के मंच से भी उन्हें बधाईयां मिल रही हैं। ऐसे में उनके राजनीतिक विरोधी भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने भी उन्हें बधाई दी है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि-‘ बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश चाचा जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके सफल और स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की मंगल शुभकामनाएं।’

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का जन्म 1 मार्च 1951 को भारत के बख्तियारपुर, बिहार में हुआ था।. उनके पिता का नाम कबिराज राम लखन सिंह और माँ का नाम परमेश्वरी देवी था। Nitish कुमार के पिता freedom fighters (स्वतंत्रता सेनानी) और एक आयुर्वेदिक वैद्यराज भी थे। इनके पिता इंडियन नेशनल कॉन्ग्रेस के सदस्य भी थे. लेकिन साल 1952 और 1957 में जब पार्टी से चुनाव टिकट नहीं मिला तो उन्होंने पार्टी छोड़ दी और जनता पार्टी ज्वाइन कर लिया.नीतीश कुमार ने 1972 में बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्र‍िकल इंजीनियर की शिक्षा हासिल जिसे आज लोग NIT के नाम से भी जानते हैं. इसके बाद इन्होने बिहार राज्य इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ( बिजली विभाग ) में नौकरी भी की उसके कुछ समय बाद उन्होंने राजनीती – Politics में प्रवेश किया। नितीश कुमार राजनितिक व्यक्ति के अलावा उन्हें एक बेहतरीन एग्रीकल्चरिस्ट और Social Worker के तौर पर भी जाना जाता है.

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.