City Post Live
NEWS 24x7

नीतीश कुमार 25 अगस्त को झारखंड के कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

नीतीश कुमार 25 अगस्त को झारखंड के कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: जनता दल यूनाइटेड (जदयूके राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 25 अगस्त को रांची आ रहे हैं। वे डिबडीह स्थित कॉर्निवल हाल में प्रदेश जदयू के राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। यह जानकारी जदयू के झारखंड प्रभारी सह बिहार के समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में दीउन्होंने बताया कि नीतीश कुमार कार्यकर्ता सम्मेलन में झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अपनी बात रखेंगे। सम्मेलन में राज्य के सभी जिलों से पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। नीतीश कुमार  विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगेपार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर भी इसमें शामिल होंगेपत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा कि पार्टी राज्य के कुल 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। जदयू का केवल बिहार में भाजपा से गठबंधन है, किसी भी अन्य राज्य में नहीं। झारखंड अलग राज्य बने 19 वर्ष हो गये, लेकिन पक्ष और विपक्ष के रूप में झामुमो और भाजपा ने बारी-बारी से राज्य में शासन किया। लेकिन झारखंड की आदिवासी और मूलवासी जनता को अपने सपनों का झारखंड अब तक नहीं मिला उन्हें एक स्वच्छ और सशक्त विकल्प की तलाश है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के व्यक्तित्व और नीतीश मॉडल के पांच मंत्र सुशासन, न्याय के साथ विकास, महिला सशक्तिकरण, शराबबंदी और जनकल्याण से झारखंड जरूर बदलेगा।  प्रेस कांफ्रेंस में झारखंड जदयू के सह प्रभारी अरुुण कुमार, प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, महानगर अध्यक्ष संजय सहाय आदि मौजूद थे

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.