City Post Live
NEWS 24x7

अनंत सिंह को ढूंढ रहे हैं नीरज कुमार, दी सलाह-‘राजनीतिक ओल हैं अनंत सिंह राजनीतिक मोक्ष ले लें’

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

अनंत सिंह को ढूंढ रहे हैं नीरज कुमार, दी सलाह-‘राजनीतिक ओल हैं अनंत सिंह राजनीतिक मोक्ष ले लें’

सिटी पोस्ट लाइवः लोकसभा चुनाव के दौरान पूरे जोश के साथ अपने राजनीतिक विरोधियों की जमानत जब्त करा देने का दावा करने वाले मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी मुंगेर से लोकसभा का चुनाव हार गयी। चुनावी हार के बाद अनंत सिंह का जोश ठंडा पड़ा है। दूसरी तरफ बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू के कद्दावर नेता नीरज कुमार अनंत सिंह को राजनीतिक मोक्ष लेने की सलाह दी है।

सिटी पोस्ट लाइव के एडिटर इन चीफ श्रीकांत प्रत्यूष से बातचीत करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि अनंत सिंह अब पटना दिल्ली सब जगह मकान बना लिये अब वे घर बैठें और अपने द्वारा किये गये पापों के बारे में सोंचे और उससे मोक्ष के बारे में सोचें। अनंत सिंह की न तो किसी सरकारी योजना में भूमिका है, न हीं वे किसी को न्याय दिला सकते हैं, किसी एसपी को फोन करने में दस बार जो डरता हो उसे राजनीति नहीं करनी चाहिए। नीरज ने कहा कि अनंत सिंह जैसा सियासत में झूठ बोलने वाला कोई दूसरा आदमी नहीं है। लालू और जीतन राम मांझी के बारे में बिगड़े बोल बोलने वाले अनंत सिंह उनके सामने नतमस्तक हो गये। अनंत सिंह ने दावा किया था कि चुनाव हारने के बाद अयोध्या चले जाएंगे अब काहे अयोध्या नहीं जा रहे हैं। ऐसे लोगों का जनता ने भरपूर इलाज कर दिया है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.