City Post Live
NEWS 24x7

राज्यपाल फागु चैहान से मिलीं नीलम देवी, कहा-‘जरूरत पड़ने पर दिल्ली भी जाएंगी

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

राज्यपाल फागु चैहान से मिलीं नीलम देवी, कहा-‘जरूरत पड़ने पर दिल्ली भी जाएंगी

सिटी पोस्ट लाइवः एके-47 मामले में मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह न्यायिक हिरासत में बेउर जेल में बंद हैं। आज उनकी पत्नी नीलम देवी ने राज्यपाल फागू चैहान से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक नीलम देवी ने राज्यपाल से बाढ़ की एएसपी लिपी सिंह की भी शिकायत की है। राज्यपाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नीलम देवी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे दिल्ली भी जाएंगी और केन्द्र सरकार से न्याय की गुहार लगाएंगी।

आपको बता दें कि बाढ़ के लदमा स्थित अनंत सिंह के पैतृक घर से एके-47 और हैंड ग्रेनेड पुलिस ने बरामद किया था। बरामदगी के बाद अनंत सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती गयी और आखिरकार वे इस मामले में जेल भेजे गये। पुलिस उनसे दो दिनों की रिमांड में लेकर पूछताछ भी कर चुकी है। अनंत सिंह के समर्थक और उनकी पत्नी नीलम देवी लगातार यह आरोप लगाती रही हैं कि सरकार ने फंसाने की साजिश रची है और बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह की भूमिका इस पूरे मामले में सही नहीं है इसलिए इस म ामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.