City Post Live
NEWS 24x7

सरकार की उपलब्धियों को  घर-घर पहुंचाने की आवश्यकता : माथुर

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सरकार की उपलब्धियों को  घर-घर पहुंचाने की आवश्यकता : माथुर

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड विधान चुनाव के प्रभारी ओमप्रकाश माथुर ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार ने मिलकर अनेक लोक कल्याणकारी कार्य किए हैं। हमें सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने की आवश्यकता है। माथुर मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में विधानसभा संयोजक और सह संयोजकों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी नीतियोंकार्यक्रमों पर जनता का अपार जन समर्थन है। हमारे पास सर्वमान्य विश्व प्रसिद्ध नेता है। प्रत्येक कार्यकर्ता नरेन्द्र मोदी की भूमिका में घर-घर सम्पर्क करे। माथुर ने कहा कि हम सब ईमानदारी से लोक कल्याण में जुटे हैं। सरकार अंत्योदय के सपनों को तेजी से धरातल पर उतार रही हैजिसका देश की जनता ने लोकसभा चुनाव में अपने प्रचंड बहुमत से समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि बूथ की मजबूती हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। हमें उपलब्धियों को बूथों पर समर्थन में बदलना है। उन्होंने कहा कि जनता यह समझ चुकी है कि लूट और भ्रष्टाचार से मुक्त सुशासन के माध्यम से विकास को धरातल पर भाजपा की सरकार ही उतार सकती है।मौके पर विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी नन्दकिशोर यादव ने कहा कि सभी प्रकार की जिम्मेवारी महत्वपूर्ण होती है। कार्य की सफलता का एक ही मंत्र है अपनी दक्षता का सदुपयोग करें। उन्होंने कहा कि हम कितना करते हैं से ज्यादा महत्वपूर्ण है, हम कितनी दक्षता से करते हैं। यह चुनाव अवसर भी है और चुनौती भी। हमें अपने परिश्रम से चुनौतियों पर विजय प्राप्त करना है। मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 65 प्लस का संकल्प दिलाया है। जिसे हम सबको अपने परिश्रम और प्रयासों से पूर्ण करना है। हमें जनता से लगातार सम्पर्क और संवाद बढ़ाने की आवश्यकता है। लोकसभा चुनाव के परिश्रम का परिणाम हम सब ने देखा है। हमें दिसम्बर तक चैन से नहीं बैठना है। दास ने कहा कि पार्टी ने जो रोड मैप और कार्यक्रम निर्धारित किए हैंउसके आधार पर मंजिल दूर नहीं है। केवल हमें ईमानदारी और निष्ठापूर्वक अपने जिम्मेदारी को निभाना है। हम सब केवल अपने-अपने दायित्वों पर फोकस करें। उन्होंने कहा कि कोई ऐसा घर नहीं जहां सरकार की योजना का लाभ नहीं पहुंचा हो। यह सरकार कथनी की नहीं करनी की सरकार है। अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा करने में सरकार सबका साथ-सबका विकास मंत्र को सार्थक कर रही है। योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई भेदभाव नहीं है। इसके पूर्व चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से विधानसभा चुनाव में जिम्मेवारी संभालने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर एवं सह प्रभारी नन्दकिशोर यादव ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने आगामी कार्य योजना एवं कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला तथा सभी जिलों एवं विधान सभा संयोजकों से विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त किया। उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों की दृष्टि से आवश्यक निर्देश भी दिए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, समीर उरांवसत्येन्द्र तिवारीसुबोध कुमार सिंह गुड्डूनवीन जयसवालमहेश पोद्दारसंजय सेठबीडी रामजयंत सिन्हानीलकंठ सिंह मुंडारवीन्द्र रायसरयू रायसीपी सिंहनीरा यादवराज पलिवारअमर बाउरीलुईस मरांडीअशोक भगत आदि उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.