City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड : मुख्यमंत्री ने की इजराइल जाने वाले किसानों के द्वितीय जत्थे से भेंटवार्ता

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

झारखंड : मुख्यमंत्री ने की इजराइल जाने वाले किसानों के द्वितीय जत्थे से भेंटवार्ता

सिटी पोस्ट लाइव : झारखंड के किसानों का दूसरा दल एक्सपोजर विजिट पर 28 अक्तूबर को इजराइल रवाना होंगे. इनका दो नवंबर तक का कार्यक्रम तय किया गया है. इसी दरमियान आज रांची के मुख्यमंत्री आवास पर किसानों का जत्था इजरायल रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री से भेंटवार्ता की। इजरायल दौरा के दौरान विभाग की सचिव पूजा सिंघल व कृषि निदेशक रमेश घोलप भी रह सकते हैं.इस बार दल में गुमला के डीसी शशि रंजन भी जायेंगे. अधिकारियों में कृषि विभाग के विशेष सचिव प्रदीप हजारी, समेति के निदेशक एमएसए महालिंगा शिवा, जैसमिन के सीइओ आरपी सिंह और रांची के जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार सिंहा जायेंगे.

किसान 28 अक्तूबर की सुबह रांची से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. फिर उसी दिन इजराइल रवाना हो जायेंगे. 29 अक्तूबर को किसानों और अधिकारियों की टीम की इजराइल के कृषि मंत्री के साथ मीटिंग है. 30, 31 और एक नवंबर को कृषि फॉर्म विजिट का कार्यक्रम है. एक नवंबर को ही इजराइल से किसान देर रात दिल्ली लौट आयेंगे. फिर दो नवंबर को सभी दिल्ली से रांची लौट आयेंगे.

ये किसान जायेंगे इजराइल

प सिंहभूम : रमेश पूर्ति व मार्कस बोदरा.

सिमडेगा : प्रभुदन केरकेट्टा व प्रणव कुमार.

सरायकेला : श्रेत्र मोहन साहा.

रामगढ़ : सतीश कुमार,

पलामू : ध्रुव कुमार सिंह व कपिलदेव ठाकुर.

पाकुड़ : शमसू जोहा.

लोहरदगा : अखिलेश कुमार सिंह.

लातेहार : मिथिलेश लकड़ा.

कोडरमा : जयराम प्रसाद सिंह.

खूंटी : बिरसा मुंडा.

जामताड़ा : निताई मंडल.

हजारीबाग: राम प्रसाद कुशवाहा व छविंद्रा प्रसाद.

गुमला : रोहित प्रभात टोप्पो व सुरेश सिंह.

गोड्डा : नितिश आनंद.

गिरिडीह : जनार्दन प्रसाद वर्मा व रघुवंश प्रसाद वर्मा.

पूर्वी सिंहभूम : यदुनाथ गोराई व नरेश किस्कु.

दुमका : रमेश हांसदा.

धनबाद : कमल महतो व रघुनंदन कुमार.

देवघर: अंबिका प्रसाद कुशवाहा व गोपाल प्रसाद यादव.

चतरा: बीरेंद्र कुमार व महेंद्र प्रसाद साव.

बोकारो : राजेश कुमार दास.

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.