City Post Live
NEWS 24x7

आजसू के कई सदस्यों ने कांग्रेस का दामन थामा

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

आजसू के कई सदस्यों ने कांग्रेस का दामन थामा

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के समक्ष सोमवार को कांग्रेस भवन में आजसू पार्टी के सैकडों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। मौके पर विधायक गीता कोडा, मोर्चा संगठन एवं विभाग के प्रभारी रवीन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, शमशेर आलम, लाल किशोर नाथ शाहदेव, आलोक कुमार दूबे एवं डॉ एम तौसीफ ने सभी कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर स्वागत किया। अल्पसंख्यक कांग्रेस के उमर खान एवं विनीत सिंह की अगुवाई में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से आजसू के विनीत सिंह, रवि खलखो, राजू सिंह, महेश उरॉव, भारती देवी, संगीता देवी, शयद खालिद अहमद, संजय गुप्ता, संतोष सिंह, दिपू राम, दीपक मुण्डा, अनिमेश सिंह, कृष्ण उरॉव, हर्ष मिश्रा, मोनू कुमार, मो. इमरोज, मो. अजहर, सौरब सुमन, सुजित सिंह और विशाल सिंह सहित सैकडों लोग शामिल थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.