City Post Live
NEWS 24x7

मधुबनी पहुंच पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वी, सीएम के शासनकाल पर फिर से उठाया सवाल

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव: मधुबनी जिले हुए नरसंहार के बाद से बिहार की सियासत गरमाई हुई है. जिले के बेनीपट्टी थाना अंतर्गत मोहम्मदपुर गांव में राजद के प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी प्रसाद यादव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष काफी भावुक भी दिखे. साथ ही उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की सरकार पर सवाल भी खड़े किये.

उन्होंने कहा कि, चाचा के सरकार में नरसंहार जैसी घटना खूब होने लगी है और यह बहुत ही दुखद घटनाएं है. उन्होंने मृत परिवारों के सामने शोक संवेदना प्रकट किया और भरोसा दिलाया कि एक भी अपराधियों को माफ नहीं किया जाएगा. साथ ही तेजस्वी यादव ने मृतक के पत्नी को पांच लाख रुपये की चेक भी दिया.

साथ ही तेजस्वी यादव ने मधुबनी जिले के एसपी और डीएसपी को तत्काल हटाने की मांग भी की. उन्होंने कहा कि, जब तक ये दोनों अधिकारी मधुबनी में टिके रहेंगे तब तक इस मामले की निष्पक्ष जांच संभव नहीं है क्योंकि यहां रक्षक ही रावण बने बैठे हैं. बता दें कि, इससे पहले उन्होंने ट्विटर के जरिये भी नीतीश कुमार पर हमला बोला था. उन्होंने नीतीश कुमार के पब्लिसिटी वाले बयान पर करारा जवाब दिया है.

                                                                                                                                            मधुबनी से आलोक कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.