City Post Live
NEWS 24x7

लोजपा ने जारी की अपने 15 स्टार प्रचारकों की सूची

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव मैदान में अपनी जान झोंक दी है। वहीं, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद एक तरफ जहां लोक जनशक्ति पार्टी का माहौल गमगीन है तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी के नेता चुनाव की तैयारियों में भी जुटे हुए हैं। लोजपा ने बुधवार को अपनी 15 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की सूची जारी कर दी है। सूची में पहला नाम पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान का है।

लोजपा के प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक द्वारा जारी पार्टी की बिहार चुनाव अभियान समिति की सूची में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान, सांसद पशुपति  कुमार पारस, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रिंस राज, सांसद चंदन सिंह, सांसद वीणा देवी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष राजू तिवारी और प्रधान महासचिव शाहनवाज अहमद कैफी के नाम शामिल हैं। इनके अलावा रेणु कुशवाहा, राजेन्द्र सिंह, रामेश्वर चौरसिया, उषा विद्यार्थी, भगवान सिंह कुशवाहा, संजय पासवान और अशरफ अंशारी का नाम भी इस सूची में शामिल हैं। गौरतलब है कि विधासनभा चुनाव, 2020 के मद्देनजर लोजपा नेताओं ने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के एजेंडे पर जनता से समर्थन की अपील की है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.