City Post Live
NEWS 24x7

विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता जुटे अपनी सीट बचाने में

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता जुटे अपनी सीट बचाने में 
सिटी पोस्ट लाइव, रांची: विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता अपनी सीट बचाने को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा चक्रधरपुर में जनसंपर्क अभियान कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव लोहरदगा सीट जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) प्रमुख सुदेश कुमार महतो इसबार भी सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार हैं। सुदेश महतो के समक्ष जनता के बीच खोया हुआ विश्वास पाने की चुनौती है। सुदेश महतो 2014 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अमित महतो से चुनाव हार गए थे। एक मामले में अमित महतो को सजा होने के बाद हुए 2018 के उपचुनाव में भी सुदेश महतो अमित महतो की पत्नी सीमा महतो से भी हार गए थे। सुदेश महतो इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसलिए वह लगातार जनता के बीच बने हुए हैं। सुदेश महतो सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक चुने गए हैं। उल्लेखनीय है कि 2014 के विधानसभा चुनाव में झामुमो के अमित महतो को 79747 वोट मिले थे। जबकि सुदेश महतो को 50007 वोट मिले थे। इसके पूर्व 2009 के विधानसभा चुनाव में सुदेश महतो को 45673 वोट प्राप्त हुए थे। जबकि अमित महतो को 37966 वोट मिले थे। 2005 के विधानसभा चुनाव में सुदेश महतो को 39281 वोट मिले थे। जबकि उस समय झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो)  के तत्कालीन उम्मीदवार अमित महतो को 19969 मत प्राप्त हुए थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.