City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह ध्वस्त : रघुवर दास

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।

दास ने मंगलवार को कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक एवं उनके बॉडीगार्ड पर हमला तथा सिमडेगा में मॉब लींचिंग की घटना झारखंड की वास्तविक स्थिति को प्रदर्शित कर रही है। झारखंड में आज जज, वकील, पत्रकार, नेताओं के साथ सुरक्षाकर्मी भी सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राजपाट चलाना आपके बस की बात नहीं है। सत्ता का मोह त्याग कर झारखंड के भला कीजिये और अपने दल के ही किसी योग्य एवं अनुभवी नेता को मुख्यमंत्री बनाईये। शहीद बॉडीगार्ड्स को राज्य सरकार तत्काल मुआवजा दे और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी दी जाये।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.