City Post Live
NEWS 24x7

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या का मोदी और अमित शाह पर हमला

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : राजद प्रमुख लालू यादव को दिल्ली के एम्स से रिम्स शिफ्ट करने के बाद बिहार की राजनीति सियासत में भूचाल आ गया है| एक के बाद एक नेता उनके पक्ष में आ रहे हैं| इस मामले में अब लालू यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्या ने मोदी सरकार और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर जम कर निशाना साधा है| रोहिणी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट करते  हुए लिखा कि मोदी और शाह ने भारत की राजनीति को निचले स्तर पर पहुंचा दिया है| वो लोग जानते हैं कि मेरे पिता अभी स्वस्थ नहीं हैं, फिर भी उन्हें दिल्ली एम्स से रांची रिम्स शिफ्ट किया जा रहा है| रोहिणी ने कहा कि वो लोग लालू यादव की लोकप्रियता पचा नहीं पा रहें| वो जानते हैं कि वे लोग लालू की लोकप्रियता से नहीं लड़ सकते हैं और वो विपक्षी एकता के सबसे मजबूत चेहरे हैं| उनकी जनता में मजबूत पकड़ है, इसलिए उन्हें रांची भेजा जा रहा है| रोहिणी आचार्या ने केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला बोलते हुए लिखा है कि उन लोगों को यह भूलना नहीं चाहिए कि वक्त बलवान होता है और हमेशा एक जैसा नहीं रहता है, यह बदलता रहता है| वक्त बदलेगा और तुमलोग इधर उधर भागोगे| जाको राखे साइंयां मार सके ना कोय|

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.