City Post Live
NEWS 24x7

रघुवर सरकार की उपलब्धियां बताने निकला कमल दूत जत्था

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

रघुवर सरकार की उपलब्धियां बताने निकला कमल दूत जत्था
सिटी पोस्ट लाइव, पाकुड़: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार गुरूवार को भाजपा जिला कार्यालय से कमल दूत जत्था को रवाना किया गया। भाजपा जिला महामंत्री सह पाकुड़ विधानसभा संयोजक बलराम दूबे के नेतृत्व में जत्थे ने पहले दिन जिला मुख्यालय के प्रत्येक मुहल्ले का भ्रमण किया। भाजपा आईटी सेल जिला संयोजक सह जिला कोषाध्यक्ष तुहीन कांति शुक्ला ने बताया कि कमल दूत जत्था के यात्रा का शुभारंभ दीनदयाल जयंती के जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया था। इसका मुख्य उद्देश्य जिले के हर पंचायत में जाकर रघुवर सरकार के विकास कार्यों व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना एवं जनसंपर्क करना है । इसके लिए प्रत्येक पंचायत के लिए एक-एक कमल दूत व एक साईकिल की व्यवस्था की गई है। पाकुड़ विधानसभा के लिए कमल दूत के प्रशिक्षक एवं निरीक्षक के तौर पर जिला मंत्री सपन दूबे एवं सोना चौधरी को नामांकित किया गया है। कमल दूत जत्थे में भाजपा जिला महामंत्री के अलावा विधानसभा विस्तारक अरविंद राय, आईटी सेल जिला संयोजक तुहीन शुक्ला, सुदीप त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार त्रिवेदी, महामंत्री पंकज साह, दादपुर प्रखंड अध्यक्ष सदानंद रजवार आदि मौजूद थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.