City Post Live
NEWS 24x7

झामुमो कांग्रेस जनता को कर रही है दिग्भ्रमितः दीपक प्रकाश

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के संस्कार, कार्यपद्धती, मार्गदर्शन को स्मरण करना आवश्यक है। राष्ट्रीय एकात्म मानववाद का दर्शन कराने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने नर सेवा नारायण सेवा का भाव दिया था। जिसमें गरीब, दलित, आदिवासी की सेवा करना शामिल है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद अंत्योदय और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाने का काम किया है।  गरीब कल्याण हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, आयुष्मान योजना समेत कई योजनाएं चला रही हैं।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था किसानों की बेहतरी। वह किसान को भारत की आत्मा मानते थे, किंतु कृषि के क्षेत्र में आजादी के बाद किसानों की स्थिति बद से बदतर होती चली गई। किसानों की उपज बढ़ी किंतु आमदनी नहीं बढ़ी। इसलिए भाजपा ने स्वामी रामनाथन कमेटी के सिफारिशों को मानते हुए कृषि सुधार विधेयक लाया है, ताकि किसानों की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक स्थिति बेहतर हो। इसके साथ ही श्रमिक के क्षेत्र में उनके जीवन स्तर को उठाने हेतु आर्थिक उन्नति हेतु, रोजगार गारंटी हेतु, स्किल डेवलपमेंट का प्रावधान करने जा रही है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.