City Post Live
NEWS 24x7

दुमका उप चुनाव में झामुमो प्रत्याशी को मिला भाकपा का साथ

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, हज़ारीबाग: दुमका उप चुनाव में झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का साथ मिला है। यहां पार्टी कार्यकर्ता और नेता झामुमो प्रत्याशी के लिए न केवल वोट मांगेंगे बल्कि उनके लिए काम भी करेंगे। वहीं बेरमो उपचुनाव में भाकपा ने जनता से पार्टी प्रत्याशी बैजनाथ महतो को वोट करने की अपील की।  भाकपा के राज्य सचिव एवं पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि झामुमो से भाकपा का पुराना गठबंधन रहा है। 1991 एवं 2004 के लोकसभा चुनाव में झामुमो ने भाकपा प्रत्याशी का समर्थन किया था। ऐसे में दुमका उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को पराजित करने के लिए भाकपा ने झामुमो प्रत्याशी का समर्थन किया है।
बेरमो से उप चुनाव लड़ने से भाजपा विरोधी मतों के विभाजन की चर्चा किये जाने पर भाकपा के राज्य सचिव  मेहता ने कहा कि यहां से पार्टी पहले से ही चुनाव लड़ते रही है। बिहार के मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी दुबे जब बेरमो से चुनाव लड़े थे, तब भी भाकपा ने चुनाव लड़ा था। राजेन्द्र सिंह के चुनाव के दौरान भी भाकपा चुनाव लड़ती रही है। उन्होंने दुमका में झामुमो को और बेरमो में भाकपा प्रत्याशी को वोट करने की अपील जनता से की।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.