City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा “आज का दिन काफी अहम”

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा “आज का दिन काफी अहम”

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि आज का दिन काफी अहम है। संविधान खतरे में है। आज ही के दिन 1885 में कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि उस समय पार्टी का उद्देश्य भारत की समस्याओं पर विमर्श कर जनता तक पहुंचाना था। समय के साथ पार्टी का उद्देश्य भी बदला। उरांव शनिवार को कांग्रेस के 134वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित फ्लैग मार्च में बोल रहे थे। फ्लैग मार्च शहीद स्थल से मोरहाबादी स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष तक निकाला गया। उरांव ने कहा कि आजादी की लड़ाई कांग्रेस पार्टी ने लड़ी और देश आजाद हुआ। आजादी के समय कई चुनौतियां थीं। सबसे बड़ी चुनौती थी कि शासन का स्वरूप कैसा होगा। यह भी संविधान के माध्यम से तय हुआ। देश की तमाम रियासतें एक हुई और जनता की सरकार देश में बनी। उस समय से उद्योग, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में लगातार काम हुए। देश ने तरक्की भी की। कैसे गरीबी दूर हो, इस पर काम हुआ। उन्होंने कहा कि आजादी के समय देश आत्मनिर्भर नहीं था। इन्दिरा गांधी के समय हरित क्रांति हुई, तो राजीव गांधी ने आईटी के क्षेत्र में क्रांति की। आज आईटी के क्षेत्र में भारत काफी आगे हैं। इतना सारा कुछ संविधान के दायरे में रहते हुए किया गया। लेकिन अब मोदी सरकार के समय में संविधान खतरे में है। संवैधानिक संस्थाएं खतरे में हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि विरोध होने पर ब्रिटिश हुकूमत ने भी कानून वापस लिया था। बावजूद इसके मोदी सरकार सीएए पर भारी विरोध के बावजूद वापस नहीं ले रही है इसलिए कांग्रेस देश की आवाम के साथ है। यह कानून बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव पूर्ण घोषणापत्र जारी किया था। अब सरकार बनने जा रही है। ऐसे में इस घोषणापत्र को लागू करना पहली प्राथमिकता होगी। जनता से किये गये हर वादे पूरे किये जायेंगे। मौके पर विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस ने हर धर्म-संप्रदाय को जोड़ने का काम किया है। देश में खुशहाली लायी। झारखंड में भी समस्याएं हैं, उसका अब तेजी से निदान होगा। भाजपा की सरकार में डेमोक्रेसी खतरे में है। संवैधानिक अधिकार का हनन किया जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि सीएए कानून को देश कभी नहीं बर्दाश्त करेगा। यही कारण है कि इसका पूरे देश में विरोध हो रहा है। झारखंड जीता है, देश भी जीतेंगे। इस अवसर पर गीता कोड़ा, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, बादल पत्रलेख, ममता देवी, राजेश कच्छप, भूषण बाड़ा, विक्सल कोंगाड़ी, दीपिका पाण्डेय सिंह, लाल किशोरनाथ शाहदेव मौजूद थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.