City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड पार्टी ने परमेश्वर को रांची और अजय को खूंटी से मैदान में उतारा, शिबू के खिलाफ उम्मीदवार नहीं

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

झारखंड पार्टी ने परमेश्वर को रांची और अजय को खूंटी से मैदान में उतारा, शिबू के खिलाफ उम्मीदवार नहीं

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड पार्टी (झापा) ने लोकसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रधान महासचिव अशोक भगत ने गुरुवार को पत्रकारों को बातचीत में बताया कि झापा चार लोकसभा की सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने रांची लोकसभा क्षेत्र से परमेश्वर महतो को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा जमशेदपुर से संतोष पाण्डेय और खूंटी से अजय टोपनो को मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि झापा दुमका में झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इसके अलावा झापा वामदलों का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार का नाम तय करके इसकी घोषणा करेगी। भगत ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों दलों ने विकास के नाम पर राज्य को विनाश की ओर ढकेला है। इसलिए झापा लोकसभा चुनाव में मैदान में उतर रही है। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में हम खूंटी में दूसरे नम्बर पर थे। इस बार हम वहां जरूर जीत हासिल करेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान रांची लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार परमेश्वर महतो, खूंटी उम्मीदवार अजय टोपनो, किरण आइंद, कुल पतरस आइंद आदि उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.