City Post Live
NEWS 24x7

झाविमो के कोषाध्यक्ष केके पोद्दार, योगेन्द्र प्रताप सिंह और मुन्ना मल्लिक भाजपा में शामिल

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

झाविमो के कोषाध्यक्ष केके पोद्दार, योगेन्द्र प्रताप सिंह और मुन्ना मल्लिक भाजपा में शामिल

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड विकास मोर्चा (झाविमोके कोषाध्यक्ष केके पोद्दार, प्रवक्ता योगेन्द्र प्रताप सिंह और अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मुन्ना मल्लिक ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपामें शामिल हो गये। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के समक्ष दोनों ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। मौके पर राष्ट्रीय जनता दल (राजदके कई नेता भी भाजपा में शामिल हुए। लक्ष्मण गिलुवा ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी का माला पहनाकर स्वागत किया। गिलुवा ने कहा कि सबका साथसबका विकास मंत्र के कारण ही पार्टी सबका विश्वास प्राप्त कर रही है। जैसे-जैसे विकास कार्य धरातल पर उतरते जा रहे हैं, लोगों का विश्वास भाजपा पर बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता स्पष्ट नीति और साफ नीयत को स्वीकार कर रही है। अब देश से तुष्टीकरणवोट बैंकजातिवादवंशवाद की राजनीति समाप्त हो रही है। प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा विचार की पार्टी है, जबकि बाकी सभी पार्टियां परिवार की पार्टी है। परिवारवाद पर चलने वाली पार्टियों ने परिवार को बढ़ाया न कि समाज को। भाजपा ने सबका साथ सबका विश्वास पर कार्य किया। केके पोद्दार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि पार्टी में घर वापसी मुझे आनंद दे रही है। उन्होंने कहा कि वह उद्योग जगत से जुड़े व्यक्ति हैं। इस माध्यम से समाज की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी की सेवा करते रहेंगे। योगेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा का नेतृत्व जनता की आावज बन चुकी है। वर्षों से गांवगरीबकिसान के नाम सिर्फ राजनीति हुई लेकिन आज वास्तविकता में गरीबों की योजनाएं साकार हो रही है। मुन्ना मल्लिक ने कहा कि कांग्रेसझामुमोझाविमो सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने अल्पसंख्यक समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रघुवर दास के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। मिलन समारोह में भाजपा प्रदेश मंत्री सह विधायक नवीन जयसवालरांची महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रासह मीडिया प्रभारी संजय जयसवाल उपस्थित थे। सदस्यता ग्रहण करने वालों में बरकट्टा जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवीझाविमो अल्पसंख्यक मोर्चा के सचिव मुस्लिम अंसारीकिसान मोर्चा सचिव अमित कुमारगुरूद्वारा कमिटी कथारा के गुरूराम सिंह और निरसा के अध्यक्ष मंजित सिंह आदि शामिल हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.