City Post Live
NEWS 24x7

जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने भारतीय जन मोर्चा का किया गठन

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने भारतीय जन मोर्चा का किया गठन

सिटी पोस्ट लाइव, जमषेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने आज साकची में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर नए संगठन भारतीय जन मोर्चा  की घोषणा की। यह संगठन फिलहाल जमषेदपुर पूर्वी और जमषेदपुर पष्चिमी विधानसभा क्षेत्र में काम करेगा। उन्होंने कहा कि इस संगठन में फिलहाल जितने लोगों ने हमारे लिए काम किया था ,उन लोगों को ही संयोजक ,सहसंयोजक बनाकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ता तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा जमशेदपुर पश्चिमी में भी यह संगठन बूथ स्तर तक कार्यकर्ता तैयार करेगा और चुनाव में सहयोग करने वाले लोगों को आयोजक सहसंयोजक बनाया जाएगा। उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि आने वाले समय में यह तय किया जाएगा कि इस संगठन को राज्य स्तरीय, राष्ट्र स्तरीय संगठन बनाया जाएगा।  पहले यह संगठन जमशेदपुर महानगर क्षेत्र में विभिन्न सुविधाओं को उपलब्ध कराना और समस्याओं का निदान कराना है। उन्होंने कहा कि  जहां तक बस्ती वासियों के मालिकाना हक की बात है, उसके लिए अलग से एक संगठन बनाया जाएगा। सरयू राय ने कहा कि आज हमने बिजली विभाग, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के पदाधिकारी और अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि विधायक की शपथ लिए इतने दिन हो गए हैं ,अभी तक धरातल पर काम शुरू नहीं हुआ है। अभिनंदन का काम खत्म करें ,समाज के लिए काम करना शुरू करें।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.