City Post Live
NEWS 24x7

अल्पसंख्यकों को बाहर निकालने की जगह दुष्कर्मियों को चुन-चुन कर फांसी देने की बात हों: हेमंत

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

अल्पसंख्यकों को बाहर निकालने की जगह दुष्कर्मियों को चुन-चुन कर फांसी देने की बात हों: हेमंत

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)  के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि अल्पसंख्यकों को चुन-चुन कर देश से बाहर निकालने की जगह दुष्कर्मियों को चुन-चुन कर फांसी देने की बात होनी चाहिए। हेमंत सोरेन शुक्रवार को गिरिडीह में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा 2014 के चुनाव में सबके खाते में 15 लाख जमा कराने, रोजगार बढ़ाने और महंगाई कम करने की बात करती थी, लेकिन आज न किसी गरीब के बैंक खाते में 15 लाख आया, न रोजगार बढ़ा और न ही महंगाई घटी। बल्कि स्थिति इतनी खराब हो गयी है प्याज रोटी खाने वाले लोगों का निवाला भी छीन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों के इन ज्वलंत मुद्दों पर कोई बात नहीं करती है, भाजपा धारा 370, अयोध्या में राम मंदिर, एनआरसी और नागरिकता संशोधन बिल की बात कर अपनी विफलता से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश में है। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में बड़े उद्योगपतियों का डेढ़ लाख करोड़ का टैक्स घटाकर उन्हें फायदा पहुंचान काम किया, वहीं राज्य में किसान आत्महत्या कर रहे है, या लोगों को दिन दहाड़े गोली मार दी जा रही है, लोग भूख से मरने को मजबूर है, शिक्षित बेरोजगार युवक ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर  रहा है, लेकिन सरकार को इनकी चिंता नहीं है। पांच साल में इस सरकार में सिर्फ गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की गयी।   लेकिन झारखंड में लोगों से जमीन छीनी जा रही है, हजारों एकड़ जमीन का रसीद आज नहीं कट रहा है, लोग भय और दहशत के साये में जीने को मजबूर है। माॅब लिंचिंग के नाम पर लोगों को मार दिया जा रहा है, डायन-बिसाही और अन्य मामलों में महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा हैै, लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा के पास तो राज्य में कोई ऐसा नेता भी नहीं है, जिसे वह मुख्यमंत्री बना सके।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.