City Post Live
NEWS 24x7

सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता झामुमो व कांग्रेस छोड़ आजसू पार्टी में शामिल

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता झामुमो व कांग्रेस छोड़ आजसू पार्टी में शामिल
सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: गिरिडीह के सांसद  चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा है कि आजसू पार्टी की लोकप्रियता का यह आलम है कि नित्य रोज अलग-अलग दलों को छोड़कर कार्यकर्ता आजसू पार्टी के अबकी बार गांव की सरकार बनाने के  संकल्प के साथ जुड़ रहे हैं। लोग इस बात को समझते हैं कि आजसू पार्टी  झारखंडियों के हितों की रक्षा करने वाली है। श्री चौधरी ने यह बात आज रामगढ़ जिले के रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत कोठार, छत्तर, जमीरा, जरियो एवं हुहुवा गांव में रहने वाले कांग्रेस एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता के आजसू पार्टी में शामिल होने के दौरान कही। आयोजित मिलन समारोह में  आजसू पार्टी में आए कार्यकर्ताओं को सर्वप्रथम पट्टा पहनाया गया  और सदस्यता दिलाई गई । इस मौके पर  रामगढ़ नगर परिषद के  उपाध्यक्ष मनोज महतो ने कहा  कि रामगढ़ के लोग आजसू पार्टी के पक्ष में एकजुट है। बतौर विधायक चंद्र प्रकाश चौधरी के द्वारा किए गए कार्यों से लोग पूरी तरह प्रभावित हैं और लोग इस बात को समझ रहे हैं कि आजसू पार्टी की जीत में ही रामगढ़ का कायाकल्प है। दशरथ चौधरी, चंद्रनाथ पाहन, अमजद अंसारी एवं भोग नाथ पाहन के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस एवं झामुमो के आए कार्यकर्ता आजसू पार्टी में शामिल हुए। इसमें द्वारिका पाहन, विनोद पाहन, लाल मणि चौधरी तपेश्वर मुंडा, गोविंद मुंडा, राजेश मुंडा, राजदेव मुंडा, लोटन मुंडा, टिंकू कुमार करमाली, बंधु मुंडा, गुड्डू करमाली ,सुशांतो महतो, प्रदीप कुमार, विजय साहू, दीपक महतो, भीम चौधरी, कैलाश चौधरी, चुन्नीलाल चौधरी, विनोद पाहन, रीतलाल बेदिया, दिनेश पाहन, लाल सहाय करमाली, मोती मुंडा, गोदी करमाली, संतोष महतो, मुकेश मुंडा, राधे मुंडा, अनुज महतो, धनेश्वर महतो, लकेश्वर मुंडा ,कृष्ण कुमार महतो, राजकुमार करमाली, महेश बेदिया, जीतू पाहन, कमलेश बेदिया, आनंद महतो  झलू मिर्धा, गिरवर पाहन, अख्तर अंसारी, इजराइल अंसारी, अशरफ अंसारी, साबिर अंसारी, एजाज अंसारी ,तौफीक अंसारी, इरफान अंसारी, अलीजान ,राज अंसारी, सरफराज अंसारी, आफताब अहमद, अफसर अली, मनजीत मुंडा ,कपिल मुंडा, सुनील मुंडा, राहुल मुंडा, विरेंद्र मुंडा, मनोरंजन मुंडा एवं सुजीत मुंडा आदि के हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.