City Post Live
NEWS 24x7

फर्जी मुकदमों के सहारे जनता की आवाज रोकना बंद करे हेमन्त सरकार: भाजपा

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने हेमन्त सरकार पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि हेमन्त सरकार जनता की आवाज झूठे मुकदमे के सहारे दबाना चाहती है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को कुन्ध कर जनप्रतिनिधियों को उलझाना चाहती है। जो कि सरासर गलत है। श्री प्रकाश ने कहा कि गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम के खिलाफ गलत तरीके से केस दर्ज किया जाना दुर्भाग्यजनक है। उन्होंने कहा कि आज मामले में दूध का दूध और पानी का पानी हो गया।

उन्होंने कहा कि गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे की धर्मपत्नी पर एक षडयंत्र के तहत देवघर में किए गए पुलिस केस को आज माननीय न्यायालय ने रद्द कर दिया।  उन्होंने कहा कि सत्य की जीत हुई, भारतीय जनता पार्टी को हमेशा से न्यायालय पर पूर्ण भरोसा रहा है। दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमन्त सोरेन अपने लोगों से फर्जी मुकदमे करवा रहे हैं। इससे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। पार्टी कार्यकर्ता इसका मुहतोड़ जवाब देने को तैयार है। पार्टी कानून पर विश्वास रखती है।  उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने गलत तरीके से केस किया उन सभी पर कार्रवाई हो।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.