City Post Live
NEWS 24x7

हेमंत के नेतृत्व में झारखंड में सरकार बनेगी : स्टीफन मरांडी

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

हेमंत के नेतृत्व में झारखंड में सरकार बनेगी : स्टीफन मरांडी
सिटी पोस्ट लाइव, धनबाद: झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी  ने दावा किया है कि झारखंड की जनता बदलाव चाहती है। भाजपा सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी। विधानसभा चुनाव के बाद हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में सरकार बनेगी। निरसा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित झामुमो के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी गुरुवार को मैथन पहुंचे। झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस माैके पर मरांडी ने कहा कि झारखंड की रघुवर सरकार ने पांच साल में सिर्फ घोषणाएं की हैं। पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे बुनियादी सवालों में कोई बदलाव नहीं आया है। इससे राज्य की जनता निराश है। भाजपा के खिलाफ महागठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि बातचीत चल रही है और चुनाव से पहले महागठबंधन का स्वरूप सामने आ जाएगा। झामुमो झारखंड की जनता को विकल्प देने के लिए तैयार है। इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक मंडल, लखी सोरेन, रामनाथ सोरेन, बोदीलाल हासदा, शिबलाल सोरेन आदि मौजूद थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.