City Post Live
NEWS 24x7

छठ महापर्व से संबंधित निर्देशों पर पुनर्विचार करे सरकार: विनोद पांडेय

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के केंद्रीय समिति के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार से छठ महापर्व से संबंधित सरकारी निर्देश पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर विनोद कुमार पांडेय ने मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि विश्वव्यापी कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए झारखंड सरकार कार्य कर रही है।
पांडेय ने अपने पत्र में लिखा है कि कोविड-19 के कारण विगत 7 माह में सरहुल, रामनवमी, ईद, ईस्टर, स्वतंत्रता दिवस, करमा, विश्वकर्मा पूजा, दुर्गा पूजा, काली पूजा जैसे अनेक धार्मिक एवं राष्ट्रीय पर्व के हर्षोल्लास को सीमित रखते हुए लोगों ने राज्य सरकार के हर दिशानिर्देश का अक्षरश: पालन किया है। देश में झारखंड, बिहार एवं उत्तर प्रदेश में चार दिन चलने वाला छठ पर्व अपना विशेष स्थान रखता है।  उन्होंने सरकार से मांग की कि छठ पर्व से जुड़ी लोक आस्था के चलते राज्य सरकार को दिशा-निर्देशों पर पुनर्विचार की आवश्यकता है। राज्य सरकार छठ महापर्व के दौरान सीमित संख्या में छठव्रतियों को घाट पर जाकर सूर्यदेव की उपासना करने अनुमति देनी चाहिए।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.