City Post Live
NEWS 24x7

सरकार की नीतियां आदिवासी विरोधी : अजय कुमार

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सरकार की नीतियां आदिवासी विरोधी : अजय कुमार

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियां हमेशा से ही आदिवासी विरोधी रही है। आज आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों पर हमला किया जा रहा है। अजय कुमार सोमवार को कांग्रेस भवन में आयोजित आदिवासी कांग्रेस की बैठक में बोल रहे थे। बैठक की अध्यक्षता आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बेलस तिर्की ने की। अजय कुमार ने कहा कि आदिवासी कांग्रेस के गठन के उद्देश्य की पूर्ति के लिए रॉंची जिला आदिवासी कांग्रेस निरतंर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों की हमें रक्षा करनी है। कांग्रेस आदिवासियों के हक अधिकार, मान सम्मान, एवं पहचान को स्थापित करने के लिए हमेशा संघर्ष करेगी। बेलस तिर्की ने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियो के लिए जो काम किया है, वह काम कोई भी नहीं कर सकता। वर्तमान सरकार आदिवासियों को समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी प्रखण्ड अध्यक्ष 15 नवम्बर तक प्रखण्ड कमिटी का गठन कर ले। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रखण्ड अध्यक्षों एवं जिला कमिटी के पदाधिकारियों, जिसमें रातु प्रखण्ड अध्यक्ष शंकर उरॉव, नगड़ी प्रखण्ड अध्यक्ष बिरसु उरॉव, कांके प्रखण्ड अध्यक्ष बचन उरॉव, अनगड़ा प्रखण्ड अध्यक्ष सन्नीचरवा पहान, नामकोम प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील तिर्की, खलारी प्रखण्ड अध्यक्ष बबलू उरॉव, सोनाहातू प्रखण्ड अध्यक्ष मुण्डा जी एवं जिला कमिटी के पांण्डू उरॉव, शंकर महली, रामेश्वर उरॉव, बरतू मुण्डा, सहित सभी प्रखण्ड अध्यक्षों एवं जिला कमिटी के पदाधिकारियों को अजय कुमार द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर अग्रणी संगठन के प्रभारी रवीन्द्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव, अलोक कुमार दूबे आदि उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.