City Post Live
NEWS 24x7

विकास के लिए डबल इंजन की सरकार आवश्यक : धर्मेन्द्र प्रधान

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

विकास के लिए डबल इंजन की सरकार आवश्यक : धर्मेन्द्र प्रधान

सिटी पोस्ट लाइव, रांची/जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास के लिए आवश्यक है। प्रधान ने रविवार को कोल्हान के सरायकेला खरसांवा जिले के खरसांवा के चांदी चौक पश्चिम सिंहभूम के मनोहरपुर के डलईकेला मंझगांव के पड़सा फुटबॉल मैदान में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के विकास के लिए स्थिर सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड का विकास रुके नहीं और इसके पैर डगमगा ना जायें, इसके लिए एकबार फिर प्रदेश में मजबूत और स्थिर भाजपा सरकार बनायी जानी चाहिए। जो सरकार जनता के लिए काम करने वाली हो।

उन्होंने कहा कि झारखंड में गरीबों और आदिवासियों को आत्मनिर्भर बनाने वाली सरकार की आवश्यकता है। वन उपज से पेट्रोल और डीजल का निर्माण होगा और इसकी कार्य योजना अर्जुन मुंडा और उन्होंने मिलकर तैयार की है। इस कार्य योजना को धरातल पर उतारा जायेगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल खरीदने में हमारा काफी पैसा खर्च होता है और यह विदेश चला जाता है। लेकिन जब यहां पेट्रोल और डीजल का निर्माण होगा, तो जो पैसा बचेगा, उस पैसे का उपयोग हम ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए करेंगे। प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य में एक जन कल्याणकारी सरकार चल रही है। इस प्रदेश में 33 लाख माताओं और बहनों को स्वच्छ इंधन का उपहार मिला तथा प्रदेश में 40 लाख शौचालयों का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जनता की जरूरतों को पूरा करने के लिए सदैव तत्पर रहती है। केंद्रीय जनजातीय मामले के मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि खरसांवा में भाजपा उम्मीदवार जवाहर लाल बानरा की जीत उनकी जीत होगी। उन्होंने कहा कि बानरा जीतेंगे तो यहां के लोगों को डबल इंजन की सरकार का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमें भी केंद्रीय योजनाओं को जनप्रतिनिधि के माध्यम से जनता तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.