City Post Live
NEWS 24x7

कारपोरेट जगत को छोड़कर आम इंसान को लूट रही सरकार : सुबोधकांत

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

कारपोरेट जगत को छोड़कर आम इंसान को लूट रही सरकार : सुबोधकांत

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : पूर्व केंद्रीय सुबोधकांत सहाय ने कहा कि वर्तमान सरकार बेईमानों की सरकार है। इस बार सरकार से किसी भी वर्ग को फायदा नहीं पहुंचा है, शिवाय कारपोरेट जगत के। उन्होंने कहा कि यह कारपोरेट जगत की गिरवी रखी हुई सरकार है। जितना भी कार्य हो रहा है, कारपोरेट जगत को फायदा पहुंचाने के लिए हो रहा है। सुबोधकांत सोमवार को हरमू में रांची महानगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की जनता को लूटने का काम किया है। आगामी चुनाव में इस सरकार को उखाड़ कर फेकना बेहद जरूरी है, ताकि भारतीय लोकतंत्र की गरिमा बनी रहे। कांग्रेस के मोर्चा प्रभारी रविंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर सरकार में बने रहना चाहती है। यही कारण है कि वोटर लिस्ट से बहुत का नाम काट दिया गया है। इस अवसर पर अंजर अहमद, अख्तर अली, आदिल हुसैन आदि उपस्थित थे

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.