City Post Live
NEWS 24x7

भगवान भरोसे है राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था : झाविमो

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

भगवान भरोसे है राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था : झाविमो

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) प्रवक्ता योगेन्द्र प्रताप सिंह ने यहां शनिवार को कहा कि पूरे झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। झाविमो प्रवक्ता ने कहा कि एक तरफ केन्द्रीय स्वास्थ्य महकमा अपनी पीठ खुद थपथपा रहा है कि आयुष्मान भारत के तहत देश में हर 12 सेकेंड में एक गरीब का निःशुल्क इलाज हो रहा है। दूसरी ओर झारखंड के उनके ही विधायक बजट सत्र में इस योजना पर सवाल उठाते दिखे। सिंह ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य महकमे की जमीनी हकीकत काफी खराब है। लोगों को प्राथमिक उपचार तक उपलब्ध नहीं है। डब्ल्यूएचओ के मानक के अनुसार प्रति 1000 की आबादी पर एक डॉक्टर होना चाहिए परंतु झारखंड में लगभग 20,000 की आबादी पर एक डॉक्टर है। केवल राजधानी में 1500 डॉक्टरों की जरूरत है परंतु पूरे राज्यभर में कार्यरत डॉक्टरों की संख्या ही केवल रांची की जरूरत से कुछ अधिक है। झारखंड में वर्तमान आबादी के अनुसार 32,500 सामान्य व विशेषज्ञ चिकित्सकों की जरूरत है। इसके लिए 3960 स्वीकृत पदों के मुकाबले राज्य में लगभग 1700 चिकित्सक ही कार्यरत हैं। कुव्यवस्था का आलम इससे भी समझा जा सकता है कि पिछले वर्ष रिम्स में आठ माह के भीतर 709 बच्चों की मौत हो गई थी। अपने गृहनगर स्थित एमजीएम अस्पताल की बदहाली को मिटाने में मुख्यमंत्री नाकाम साबित हुए हैं। नीति आयोग ने कई बार राज्य की बदहाल चिकित्सा व्यवस्था पर चिंता जाहिर की पर राज्य या केन्द्र सरकार ने कभी संजीदगी नहीं दिखाई।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.