City Post Live
NEWS 24x7

बेगूसराय : गिरिराज सिंह का हुआ भव्य स्वागत, हरिवंश राय की कविता सुना किया दर्द बयां

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

बेगूसराय : गिरिराज सिंह का हुआ भव्य स्वागत, हरिवंश राय की कविता सुना किया दर्द बयां

सिटी पोस्ट लाइव : बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भव्य स्वागत समारोह सह धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया। सांसद और मंत्री बनने के बाद पहली बार बेगूसराय पहुंचे गिरिराज सिंह का जहां सिमरिया से बेगूसराय तक दर्जनों जगह स्वागत किया गया। वहीं दिनकर भवन में धन्यवाद सभा के तहत उनका सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह में तीनों दलों के कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर और शाल देकर सम्मानित किया।

गिरिराज सिंह ने धन्यवाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत बेगूसराय जनता की जीत है। बेगूसराय एनडीए के कार्यकर्ताओं ने इस जीत को इस मुकाम तक पहुंचाया है। विरोधियों पर जमकर हमला बोलने वाले गिरिराज सिंह अपने दर्द को हरिवंश राय की एक कविता के माध्यम से बयां करते हुए कहा कि मुझे ख्वाहिश नहीं मशहूर होने की, आप हमें पहचानते हो यही काफी है, अच्छो ने अच्छा जाना, बुरो ने बुरा जाना, जिसे जितनी जरूरत थी उसने उतना पहचाना। उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि यह जीत नरेंद्र मोदी और एनडीए के उम्मीदवार की जीत है। वह जनता के विश्वास को पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे

बेगूसराय से सुमित कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.