City Post Live
NEWS 24x7

आम चुनाव होने वाले हैं, तब भाजपा को जनता की याद आयी : कांग्रेस

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

आम चुनाव होने वाले हैं, तब भाजपा को जनता की याद आयी : कांग्रेस

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि जब आम चुनाव होने वाले हैं, तब भाजपा को जनता के मन की बात याद आई है। पिछले पांच वर्षों में प्रधान सेवक और केन्द्र सरकार के मंत्री लगातार अपनी मन की बात जनता को सुनाते रहे हैं। मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि यह वन-वे कम्यूनिकेशन है। जनता की मन की बात तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी करते रहे हैं। लगातार उन्होंने युवाओं को रोजगार, किसानों की कर्जमाफी, महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक सौहार्द के लिए संघर्ष करते रहे हैं। शाहदेव ने विदेश राज्यमंत्री बीके सिंह के मन की बात कार्यक्रम के तहत राजधानी रांची में आयोजित सभा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश और राज्य की जनता ने मन बना लिया है कि आने वाले चुनाव में केन्द्र व राज्य सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ मतदान कर उन्हें सत्ता से बेदखल करेंगे। उन्होंने कहा कि विदेश राज्य मंत्री सहित तमाम मंत्रियों का लगातार झारखंड दौरा हो रहा है, लेकिन झारखंड के शहीदों को विदेश मंत्री द्वारा एक बार भी श्रद्धांजलि नहीं दी गई और न ही पुलवामा आंतकी घटना में शहीद विजय सोरेंग के परिजनों से मुलाकात करना उचित समझा गया। शाहदेव ने कहा कि राहुल गांधी पिछले पांच वर्षों से जनता की बात कर रहे है और प्रधानमंत्री अपनी मन की बात कर रहे हैं। जनता इन बातों को पूरी तरह से समझती है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी। 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.