City Post Live
NEWS 24x7

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत मिले झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी से

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत मिले झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी से

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शुक्रवार को झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात को राजनीतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।मुलाकात के बाद सहाय ने पत्रकारों से कहा कि रघुवर सरकार के जनविरोधी रवैये के खिलाफ हम हमेशा एकसाथ मिलकर लड़ते रहे हैं। चाहे वह सीएनटी एक्ट का मामला हो या खूंटी गोलीकांड का मामला हो, या राज्य में व्याप्त मॉब लिंचिंग का मामला हो कांग्रेस और झाविमो ने एकसाथ मिलकर लड़ा है। उन्होंने कहा कि उनका कोई व्यक्तिगत चुनावी मसला नहीं है, वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन रघुवर सरकार  की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हम व्यापक एकता के पक्षधर रहे हैं। इसके लिए हम पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य समान विचारधारा वाली पार्टियों से मिलकर व्यापक एकता कायम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि एकतरफ देश और राज्य महंगाई का दंश झेल रहा है। वहीं दूसरी और राज्य में पलायन चरम पर है। युवा रोजगार के लिए तो छात्र अच्छी शिक्षा के लिए भटक रहे हैं। इस दौर में अगर हम व्यापक एकता कायम नहीं रख पाते हैं तो इसका नुकसान राज्य और देश को होगा।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.