City Post Live
NEWS 24x7

पूर्व सांसद सूरज मंडल, कोडरमा जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता भाजपा में शामिल

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

पूर्व सांसद सूरज मंडल, कोडरमा जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता भाजपा में शामिल 

सिटी पोस्ट लाइव : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र को समर्पित पार्टी है जबकि अन्य सभी पार्टियाँ परिवार और खानदान को समर्पित है। वे शनिवार को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित ’’मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर  झारखंड विकास दल के नेता झारखंड आंदोलन के सेनानी पूर्व सांसद एवं पूर्व  विधायक सूरज मंडल, कोडरमा जिला परिषद की अध्यक्षा शालिनी गुप्ता, रड़गॉव काली मंदिर के महंत सीताराम बाबा, आप पार्टी रांची के संयोजक सुनील कुमार सिंह, पूर्व पुलिस अधिकारी घसिया उरांव सहित झामुमो, झाविमो, कांग्रेस, आजसू के हजारों कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि देश की जनता को अब सिर्फ भाजपा पर ही भरोसा है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में देश चहुँमुखी विकास की ओर अग्रसर है। विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। प्रदेश में रघुवर दास जी के नेतृत्व में विकसित झारखंड का स्वप्न साकार हो रहा है। उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा गाँव, गरीब, विकास युवा महिला को समर्पित जनधन, उज्जवला, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत जैसी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे। उन्हांने कहा कि केन्द्र और राज्य की सरकार अंत्योदय के सपने को सरकार कर रही है।इस मौके पर प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि आज देश में देश तोड़ने वाले और जोड़ने वालों के बीच की लड़ाई है। यह नवरात्रि का पर्व देश से आसुरी शक्ति को समाप्त करने वाला होगा।
भाजपा में शामिल होने पर सूरज मंडल ने कहा कि हमने झारखंड आंदोलन की लड़ाई राज्य के लिए के लिए लड़ी थी न कि किसी परिवार के बेटा, बहू के सुख के लिए। आंदोलन की पीड़ा मुझे लगातार सता रही थी। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप झारखंड बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश शक्तिशाली और विकसित हुआ है। कहा कि भाजपा ने मुझे प्लेटफार्म देकर जो अवसर दिया है उसके लिए मैं पार्टी का आभारी हूँ। उन्होंने मोदी जी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत से गुट जाने का आह्वान किया। कहा कि कोई भी ताकत मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक सकती क्योंकि देश की जनता मोदी जी के साथ खड़ी है। कोडरमा जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि भाजपा एक पार्टी नहीं विचारधारा है। वहअपना कण-कण और क्षण-क्षण पार्टी को मजबूत करने में लगाएंगी। महंत सीताराम बाबा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धर्म और संस्कृति के संरक्षण की बात करती है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भाजपा का मंत्र है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्यो से प्रभावित होकर वह पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है, वे   गॉव-गॉव में घुमकर पार्टी को मजबूत  करेंगे।आप पार्टी के संयोजक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार की लड़ाई के खिलाफ खड़ी हुई पार्टी आज खुद भ्रष्टाचार में शामिल है। पार्टी की करनी और कथनी में अंतर है। वह भाजपा के कार्यक्रमों बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता जैसे अभियान से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहा हूँ। कार्यक्रम में मोबाईल नम्बर द्वारा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. आदित्य साहू ने उपस्थित लोगों को ओनलाईन सदस्यता ग्रहण कराई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सह विधायक नवीन जयसवाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमन्त दास, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक सह प्रभारी संजय जयसवाल, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित सिंह, राकेश चौधरी, संजय पोद्दार, तारिक इमरान आदि उपस्थित थे। आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करनेवालों में अरूण मंडल, मनोज कुमार, राजन सिंह, नंदलाल साहू, विक्रम मंडल, कलाचंद बेसरा, प्रयाग वर्मा, राजनाथ ठाकुर, प्रमोद चौधरी, बिहारी शर्मा, आकाश देश प्रेमी, गणेश सिंह, मनोज पाठक, मुकेश सिंह, विश्वकर्मा चौहान, बीरबल सेन, उपेन्द्र सरदार, रोपना महली, सुशेन सरदार, सुनील मुण्डा, औनी नायक, अनिल भगत, सिकन्दर ठाकुर, शहदेव यादव, पवन राणा, विशाल भदानी, शंकर ठाकुर, शांति प्रिया, संजय साव, दीपक गुप्ता, अभिषेक रंजन, रिंकी देवी, मनोज साव सहित विभिन्न दलों के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.