City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा “भाजपा सरकार से लोगों का भला नहींं हो स‍कता”

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा “भाजपा सरकार से लोगों का भला नहींं हो स‍कता”

सिटी पोस्ट लाइव, चतरा/ रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्ट और दमनकारी है और इस सरकार से लोगों का भला नहीं हो सकता। सोरेन सोमवार को चतरा व सिमरिया में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री की जनसभा झामुमो की संघर्ष यात्रा के तहत आयोजित की गई थी। उन्होंने भाजपा सरकार की नीति और नीयत पर सवाल उठाया। कहा कि इस सरकार की नीयत साफ नहीं है। इसकी नीति दमनकारी है। बच्चों के स्कूल बंद किए जा रहे हैं। बैंकों से पैसा निकालने पर प्रतिबंध है। किसान बदहाल हैं। मजदूरों का हक मारा जा रहा है। इस सरकार से कोई खुश नहीं है। सोरेन ने कहा कि मजदूरों की पेंशन एक छलावा है। यह सरकार सिर्फ घोषणाओं की सरकार है। इसकी घोषणा धरातल पर नहीं उतरती। उन्‍होंने कहा कि झामुमो ने बलिदान देकर झारखंड को अलग कराया। आज भी झारखंड बदहाल है और चतरा जिला परेशान है। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इससे पहले झामुमो कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को माला पहनाकर ढोल नगाड़े और झूमर के साथ उनका स्वागत किया । उनकी अगवानी कार और मोटरसाइकिल सवारों के द्वारा की गई। झामुमो कार्यकर्ता जोश में दिखे। उन्होंने जमकर उनका जयघोष किया। पुलिस प्रशासन से लेकर बड़ी संख्या में लोग उनके कार्यक्रम में मुस्तैद दिखे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.