City Post Live
NEWS 24x7

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बलमुचू समर्थकों के साथ आजसू में शामिल

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बलमुचू समर्थकों के साथ आजसू में शामिल

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद प्रदीप बलमुचू, झारखंड आंदोलनकारी और कांग्रेस नेता कालीपत सोरेन अपने कई समर्थकों के साथ गुरुवार को आजसू में शामिल हो गये। आजसू कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने शामिल होने वाले सभी नेताओं को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। साथ ही पार्टी की सदस्यता दिलायी। संभावना जतायी जा रही है कि प्रदीप बलमुचू घाटशिला से आजसू के उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पार्टी ने नहीं की है। मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि प्रदीप बलमुचू के पार्टी में शामिल होने से आजसू मजबूत होगी। आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रदीप बलमुचू के साथ रहकर कई कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि बलमुचू ने घाटशिला का प्रतिनिधित्व किया है। इनके आने से आजसू के अभियान को और बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य अलग के लिए दोनों ने मिलकर आंदोलन किया है।

प्रदीप बलमुचू ने कहा कि आजसू नौजवानों की पार्टी है। झारखंड का भविष्य आजसू पार्टी है। उन्होंने कहा कि आज बहुत खुशी हो रही है कि वह आजसू में शामिल हो रहे हैं। बलमुचू ने यह साफ करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उन्हें टिकट दे रही थी, लेकिन घाटशिला से नहीं। कांग्रेस पार्टी ने उनसे कहा था कि वह चुनाव लड़ें, लेकिन किसी अन्य जगह से लड़ें। उन्होंने कहा कि घाटशिला से वह तीन बार विधायक रहे हैं। यहां से सांसद भी रहे हैं। ऐसे में अगर वह दूसरी जगह से चुनाव लड़ते हैं, तो कार्यकर्ता नाराज होंगे। इसे लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी भी की। उसके बाद आजसू में आने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि आजसू झारखंड में पूरी ताकत के साथ काम कर रही है। बलमुचू ने कहा कि झारखंड बनने के बाद आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो कई बार सत्ता में रहे, लेकिन सत्ता में रहने के बाद भी झारखंड के स्थानीय और महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर पूरी ताकत के साथ सरकार के समक्ष रखने का काम किया। यही प्रेरणा देता है। सुदेश में कुछ करने की सोच है। वह स्थानीय मुद्दों को लेकर आवाज उठाते रहे हैं और रहेंगे।  मिलन समारोह में आजसू सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, हसन अंसारी, प्रवक्ता देवशरण भगत, वनमाली मंडल, गौतम सिंह आदि मौजूद थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.