City Post Live
NEWS 24x7

एनडीए में जा सकते हैं पूर्व सीएम मांझी! इस्तीफे के बाद क्या बोले वृषिण पटेल?

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

एनडीए में जा सकते हैं पूर्व सीएम मांझी! इस्तीफे के बाद क्या बोले वृषिण पटेल?

सिटी पोस्ट लाइवः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा क्या एक बार फिर एनडीए का हिस्सा हो सकती है? यह सवाल इसलिए क्योंकि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा में आज बड़ी टूट हुई है पार्टी के दो नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष वृषिण पटेल और राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान के बीच का द्वंद सामने आ गया और दोनों ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाये और पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वृषिण पटेल से सिटी पोस्ट लाइव के एडिटर इन चीफ श्रीकांत प्रत्यूष ने बातचीत की। इस बातचीत में वृषिण पटेल ने पूर्व सीएम मांझी के एनडीए में जाने का अंदेशा जताया। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सीबीआई के बीच विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि एक तरफ जहां इस पूरे विवाद में महागठबंधन के सभी दल ममता बनर्जी का समर्थन कर रहे थे तो दूसरी तरफ जीतन राम मांझी ने कहा कि ममता बनर्जी का धरना देना ठीक नहीं है।

यह अलग बयान संकेत दे रहा है कि वे एनडीए का हिस्सा हो सकते हैं। वृषिण पटेल ने कहा कि मैंने पूर्व सीएम मांझी को सभी बातों से अवगत कराया है लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर उनकी तरफ से नहीं मिला इसलिए मैं और मेरे साथ पार्टी के कई दूसरे नेता भी पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने दानिश रिजवान पर भी निशाना साधा और राहुल गांधी की जन आकांक्षा रैली का जिक्र करते हुए कहा कि दानिश रिजवान इस रैली को सुपर फ्लाॅप बता रहे थे और कह रहे थे कि हमारी पार्टी को महागठबंधन में बने रहने पर पुर्नविचार करना चाहिए जबकि पार्टी का स्टैंड और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्टैंड इससे अलग था तो क्या दानिश रिजवान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी बड़े हो गये?

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.